अंतरराष्ट्रीय स्तर के योगा खिलाड़ी एवं हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर वीरभान का शव गुरुग्राम स्थित फ्लैट में फंदे से लटका मिला है। आशंका है कि उसने पारिवारिक कलह के चलते जान दे दी। वह जिले के गांव खिड़वाली का रहने वाला था और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में खेल कोटे से इंस्पेक्टर भर्ती हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार
ग्रामीणों ने बताया कि वीरभान पहले सिपाही भर्ती हुआ था, जिसमें वह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दूसरे कार्यकाल में इंस्पेक्टर बन गया। फिलहाल वह भौंडसी स्थित पुलिस अकादमी में योगा शिक्षक के तौर पर ड्यूटी कर रहा था। 14 से 16 नवंबर करनाल में अंतरराष्ट्रीय पुलिस योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वीरभान ने स्वर्ण पदक जीता था। इसमें 11 देशों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। खिड़वाली के वीरभान ने 30 से 40 आयु वर्ग में भाग लिया।
स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए वीरभान ने अनेक उपलब्धि प्राप्त की है। 5 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में मैडल विनर रहे है , एशियन चैंपियनशिप में मैडल विनर रहे है, 3 बार भारत योग टाईटल से नवाजे गए है, 28 बार राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में मैडल विनर रहे है, 7 बार ऑल इंडिया पुलिस गेम के मैडल विनर रहे है, वीरभान अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता जगत सिंह, चाचा रामफूल हुडडा, अपने कोच वा हरियाणा पुलिस के उच्च अधिकारियों को देते थे।