फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शकुंतला मक्कड़ का देहदान व नेत्रदान

Sat, 18 Jul 2026 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25-नेत्र व देहदान के बाद परिजनों को प्रमाण पत्र देते डॉक्टर दिनेश शर्मा व अन्य। स्रोत : पीजीआई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई को निरंकारी मिशन के सहयोग से शुक्रवार को देहदान और दो नेत्रदान प्राप्त हुए। इनमें नेहरू कॉलोनी निवासी शकुंतला मक्कड़ का देहदान व नेत्रदान था। हरिओम सेवादल के आश्रम से एक अज्ञात व्यक्ति का नेत्रदान भी किया गया।
आहुति फाउंडेशन गोहाना और निरंकारी मिशन से सुरेंद्र विश्वास ने दिनेश शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने पंकज मक्कड़ के परिवार की ओर से शकुंतला मक्कड़ के देहदान व नेत्रदान की जानकारी दी। दिनेश शर्मा ने आरआईओ अध्यक्ष डॉ. आरएस चौहान और एनाटॉमी विभाग के इंचार्ज डॉ. विवेक मलिक से बात की।
विज्ञापन

सहमति के बाद, दिनेश शर्मा नेहरू कॉलोनी गए और शकुंतला मक्कड़ का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज लाए। डॉ. चौहान की टीम ने आंखें प्राप्त कर नेत्र बैंक में जमा करवाईं। डॉ. विवेक मलिक के सहयोग से पार्थिव शरीर एनाटॉमी विभाग को दान स्वरूप दिया गया। परिवार ने बताया कि यह शकुंतला मक्कड़ की अंतिम इच्छा थी।
विज्ञापन

-
अज्ञात व्यक्ति का नेत्रदान
उसी दिन हरिओम सेवादल के आदेश जैन ने दिनेश शर्मा को आश्रम में एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु की सूचना दी। उन्होंने उस व्यक्ति की आंखें दान करने की इच्छा जताई। दिनेश शर्मा ने डॉ. राजेंद्र चौहान और अशोक राठी से संपर्क कर टीम भेजने का अनुरोध किया। टीम ने आश्रम से आंखें प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज के आई बैंक में जमा करवाईं। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, आदेश जैन, विजय खुराना व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें