46 रोहतक के तिलियार झील स्थित आईएचएम में स्किल टेस्टिंग कोर्स के प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्
रोहतक। तिलियार झील स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में पांच दिवसीय स्किल टेस्टिंग सर्टिफिकेट कोर्स का शुक्रवार को समापन हुआ। संस्थान के व्याख्याता विकास देशवाल ने बताया कि कोर्स का संचालन शेफ राजाराम ने किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को चाइनीज व्यंजन, विभिन्न स्नैक्स, बिरयानी और मिठाइयां बनाने की व्यावहारिक तकनीक सिखाई गई। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और पाक-कला दक्षता में उल्लेखनीय सुधार किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए। प्रधानाचार्य शंभूनाथ गौतम ने कहा कि ऐसे कौशल आधारित कार्यक्रम युवा को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. पंकज सिंह, सहायक संदीप शर्मा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। संवाद