फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोलकाता के ब्यूटी पार्लर में मिले लिव इन में रह रहे युवक-युवती के शव

विज्ञापन
22-रोहतक के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोलकाता में पंकज की मौत के बाद एसी से मिलने पहुंचे गांधी - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
रोहतक। लिव इन में रह रहे शहर के गांधी कैंप निवासी सब्जी विक्रेता पंकज (45) व कोलकाता की ब्यूटी पार्लर संचालिका रूपा दास के शव मंगलवार को कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। मां विद्यावंती (70) का कहना है कि उनके बेटे पंकज की हत्या की गई है। बुधवार को पंकज के परिजन एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले और बेटे का शव कोलकाता से मंगवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गांधी कैंप निवासी दीपक ने बताया कि छोटे भाई पंकज कोलकाता की ब्यूटी पार्लर संचालिका रूपा दास के साथ पिछले कुछ माह से रोहतक में लिव इन में रह रहे थे। दोनों की करीब तीन साल पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई थी। 10 दिन पहले ही रूपा दास कोलकाता में परिजनों के पास गई थीं।
रूपा दास के पूर्व पति पर हत्या का शक
23 मार्च को पंकज रूपा दास को घर लाने के लिए कोलकाता गए थे। 24 मार्च की दोपहर 12 बजे परिजनों को फोन पर दोनों की हत्या की सूचना मिली। पंकज का शव रूपादास के ब्यूटी पार्लर में मिला। रूपादास का शव भी पंकज के साथ पड़ा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय रूपा दास का पूर्व पति भी वहां देखा गया है। ऐसे में हमें उस पर दोनों की हत्या करने का शक है।
विज्ञापन

पांच माह में दो बार पहले भी रूपा दास कोलकाता जा चुकी थीं रूपा दास

पंकज की मां विद्यावंती ने कहा कि 10 दिन पहले ही रूपा दास रोहतक से कोलकाता गई थीं। वह परिवार में किसी के बीमार होने की बात कह रही थीं। पिछले पांच माह में दो बार पहले भी रूपा दास कोलकाता जाकर लाैट आई थीं। अब हमें हमारे बेटे का शव चाहिए। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है इसलिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

इधर, एसपी ने पीड़ित परिवार की शिकायत सुनने के बाद कोलकाता से पंकज का शव लाने की व्यवस्था कराई। इसके लिए बुधवार रात 11 बजे दीपक व उसका दोस्त भारत शर्मा फ्लाइट से रवाना हो गए। वहां से शव लाने के लिए संबंधित अधिकारी से भी बातचीत की है। इसके लिए दीपक वकील से तैयार कराए गए दस्तावेज भी साथ ले गया है।

पति को छोड़कर पंकज के साथ लिव इन में रह रही थी युवती
परिजनों के साथ एसपी से मिलने आए अनुभूतानंद महाराज ने बताया कि रूपा दास की पहले शादी हो चुकी है। वह पति को छोड़कर पंकज के साथ लिव इन में रह रही थीं। पंकज व रूपा दास की हत्या के समय महिला का पहला पति वहां मौजूद था। रूपा दास व पहले पति का तलाक नहीं हुआ था। इस कारण वह पंकज से शादी नहीं कर सकती थी। एसपी ने पंकज का शव सुरक्षित लाने में मदद का आश्वासन दिया है।

22-रोहतक के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोलकाता में पंकज की मौत के बाद एसी से मिलने पहुंचे गांधी- फोटो : shrinagar news

22-रोहतक के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोलकाता में पंकज की मौत के बाद एसी से मिलने पहुंचे गांधी- फोटो : shrinagar news

22-रोहतक के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोलकाता में पंकज की मौत के बाद एसी से मिलने पहुंचे गांधी- फोटो : shrinagar news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें