फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नशा करा रहा अपनों का खून

Wed, 17 Jan 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नशा युवाओं की रगों में सेंध लगाकर अपनों का खून बहाने को मजबूर कर रहा है। आजादगढ़ में मंगलवार को ऐसी दूसरी वारदात सामने आई है। सेवानिवृत्त एसआई रणबीर की पत्नी सुनीता की हत्या से पूर्व इसी इलाके में दो नवंबर को छोटे बेटे ने नशे के लिए 65 वर्षीय मां कांता का गला तवे से काट डाला था। ये दोनों मामले लगभग एक समान हैं। ऐसे में नशा चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

आजादगढ़ (उत्तम विहार) में मंगलवार को हुई सुनीता की हत्या व कांता हत्याकांड दोनों एक समान हैं। इन दोनों माताओं की हत्या करने वाले उनके अपने चहेते लाडले हैं। दोनों छोटे बेटे नशे की आदी हैं। नशे के लिए रुपये नहीं देने पर ही दोनों ने मां का गला काटा। ये दोनों मामले समाज को सचेत करने का संकेत हैं। नशा व इसके दुष्परिणामों पर समाज ने चिंतन या समाधान नहीं किया तो इसके भयावह परिणाम सामने आने से इनकार नहीं किया जा सकता है। यह चिंतन मंगलवार को इलाके लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
वर्जन:
घर-घर में प्रवेश कर रहा नशा
नशा समाज की बड़ी कुरीति है। यह घर-घर में प्रवेश कर रहा है। यही वजह है कि पिछले करीब ढाई माह में यह दूसरी वारदात सामने आई है। दोनों ही वारदातों में नशे के आबी छोटे बेटे शामिल पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निरीक्षक सतपाल, प्रभारी, अर्बन एस्टेट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें