फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम उड़न दस्ते ने महम में दवा विक्रेता को थमाया नोटिस

Wed, 17 Jan 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. मनदीप मान ने मंगलवार को आदित्य मेडिकल स्टोर महम चौबीसी चबूतरे के सामने जांच अभियान चलाया। यहां स्टोर पर तीन प्रकार की दवा एक्सपायर डेट की पाई गई। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। टीम ने मंगलवार को दुकान पर जांच की।
विज्ञापन

महम के मामराजपुरा की सरला मौके पर मिली। उसकी मौजूदगी में एक्सपाइरी डेट की दवाएं बरामद की गई। दवा बेचने का लाइसेंस भी नहीं मिला। ड्रग्स एक्ट के तहत इस अनियमितता के चलते उसे नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें