फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रुकेगी कालाबाजारी, असली यात्री तक पहुंचेगी तत्काल टिकट

Mon, 30 Jun 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19... करण सिंह शेखावत।
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे की ओर से टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। तत्काल टिकट बुकिंग में किए बदलाव से रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे सीधे तौर पर यात्रियों की टिकट आसानी से उसी दर प्राप्त हो सकेगी। इसको आमजन और यात्रियों ने फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन

रेलवे ने आधार कार्ड आधारित टिकट बनाने का नियम बनाया है। तत्काल टिकट बुकिंग के वक्त अब यात्रियों को ई-आधार से डिजिटल वेरिफिकेशन कराना जरूरी होगा। यानी अपना आधार कार्ड भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ( आईआरसीटीसी ) अकाउंट आधार से लिंक करना होगा।
इसमें जरूरतमंद व असली यात्री का ओटीपी से टिकट जनरेट हो सकेगा। ऑनलाइन माध्यम से यह नियम 1 जुलाई व स्टेशन काउंटरों पर 15 जुलाई से लागू होगा। यात्रियों ने कहा कि रेलवे के इस नियम से तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आएगी। लोगों को तत्काल ट्रेन टिकट नहीं मिल पाती थी। इस नियम से एजेंट आधारित टिकट बुकिंग पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन


यह बोले यात्री
एजेंट कमीशन लेकर टिकट बचते थे। टिकट पर भी एजेंट की यूजर आईडी होती थी। उसकी जानकारी भी एजेंट के पास भी पहुंचती थी, अब ऐसा नहीं होगा। यात्रियों को तत्काल ट्रेन टिकट सुविधाजनक साबित होगी।
-करण सिंह शेखावत
-

तत्काल टिकट बुकिंग का नया प्रावधान बिल्कुल सही है। इससे टिकट के लिए मारामारी कम होगी। वहीं कालाबाजारी भी नहीं होगी। ऑनलाइन टिकट होने से यात्री को लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा।
-अक्षय घनघस।


आईआरसीटीसी अकाउंट में आधार कार्ड लिंक कर टिकट मिलने की व्यवस्था से असली यात्रियों को लाभ होगा। स्टेशन काउंटर पर टिकट करवाने के लिए स्वयं के आधार से ही सीधे रूप में टिकट प्राप्त करना आसान होगा।
-किरण देवी।
-

परिवार में अक्सर तत्काल टिकटों की जरूरत रहती है। टिकट बुक करने में परेशानी होती है। अनेक एजेंट होने से सर्वर पर भी प्रभाव पड़ता है। यात्रियों को सर्वर की कमी से टिकट रद्द होने क भी डर रहता था, ये अब नहीं होगा।
विज्ञापन

-प्रियंका दलाल।

19... करण सिंह शेखावत।

19... करण सिंह शेखावत।

19... करण सिंह शेखावत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें