फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाकियू ने जांच को लेकर मार्केट कमेटी चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। शहर की नई अनाज मंडी में धान की फसल लेकर आने वाले किसानों को मजदूर इन दिनों झार के नाम पर चूना लगा रहे हैं। शनिवार को किसानों की आवाज उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन इंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच की मांग की।
विज्ञापन


भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन मलिक ने बताया कि इन दिनों किसानों को मजदूरों द्वारा झार के नाम पर चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल को पूरी तरह बरसाने के बाद साफ-सुथरी करके मंडी में लाते हैं। मंडी में आने के बाद मजदूर झार के नाम पर धान की ढेरियों के ऊपर झाड़ू लगाते हैं और साफ-सुथरे धान को एक साइड कर लेते हैं। बाद में उसी धान को बोरियों में भरकर अपने घर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अनेक किसानों को मजदूरों द्वारा आए दिन चूना लगाया जा रहा है।

ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह हो रही लूट किसानों के साथ गलत है, इसकी जांच की जाए। चेयरमैन ने जांच का आश्वासन दिया। कमेटी के सचिव मनोज पाराशर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अगर कोई मजदूर ऐसा करता है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें