नरवाना। वार्ड नंबर-1 के शास्त्री नगर मोहल्ले में शनिवार को कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला की पहल पर संचालित निशुल्क मोबाइल अस्पताल पहुंचा। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने सैकड़ों लोगों की जांच कर मुफ्त दवाइयां बांटीं।
विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ समाजसेवी नीरज सिंगला नत्थू ने रिबन काटकर किया। जयराम अस्पताल की डॉ. गरिमा और उनकी टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न जांच कीं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी लाभ उठाया। वार्डवासियों ने घर के नजदीक सुविधा मिलने पर विधायक का आभार जताया।
विधायक ने कहा कि हर गांव और वार्ड तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनका उद्देश्य है और यह अभियान जारी रहेगा। सतबीर दबलैन, पार्षद आशुतोष शर्मा और तरसेम सिंगला बिट्टू मौजूद रहे।