फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाजपा के संगठनात्मक चुनाव ... 22 जिलों में चुनाव अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर 22 जिलों के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके लिए भाजपा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर अर्चना गुप्ता ने रविवार को पत्र जारी किया।
विज्ञापन

इसमें पार्टी नेता कमलेश ढांडा को पंचकूला, कंवरपाल गुर्जर को अंबाला, असीम गोयल को यमुनानगर, डॉ. बनवारी लाल को कुरुक्षेत्र, रवि बतान को कैथल, ज्ञानचंद गुप्ता को करनाल, मीना चौहान को पानीपत, अशोक गुर्जर व प्रदीप जैन को सोनीपत, कविता जैन को जींद, संदीप जोशी को रोहतक, विशंभर वाल्मीकि को झज्जर, जवाहर सैनी को सिरसा, सीमा त्रिखा व सुनीता दांगी को हिसार का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार से आशा खेदड़ को फतेहाबाद, संजय सिंह को भिवानी, एडवोकेट राजबाला को दादरी, जेपी दलाल को रेवाड़ी, डॉक्टर कमल गुप्ता को महेंद्रगढ़, नरेंद्र गुप्ता व राहुल राणा को गुरुग्राम, धुमन सिंह किरमिच नूंह, रामअवतार वाल्मीकि को पलवल व सत्यप्रकाश सरावता व प्रवीन जैन को फरीदाबाद जिले की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें