फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूलों की मान्यता रद्द करने पर अस्थायी व गैर मान्यता प्राप्त स्कूल 11 को घेरेंगे भाजपा कार्यालय

विज्ञापन
अस्थायी व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के ज्ञापन को दिखाते नवीन जयहिंद। विज्ञप्ति
विज्ञापन
रोहतक । प्रदेश भर के 3200 अस्थायी व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का प्रदेश सरकार ने फरमान जारी किया है। 31 मार्च से पहले इन सभी स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्य समाजसेवी नवीन जयहिंद के पास पहुंचे। उन्होंने नवीन जयहिंद के साथ मिलकर 11 मार्च को हड़ताल करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की।
विज्ञापन

नवीन जयहिंद ने कहा कि पहले ही प्रदेश बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है और अब सरकार इन स्कूलों को बंद करके नौकरीपेशा लोगों को बेरोजगार करने पर तुली हुई है। साथ ही 6 लाख बच्चे इन स्कूलों में पढ़ रहे है, उनका भविष्य भी खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्थायी व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रतिनिधियों में से एक व्यक्ति ऐसा था जो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ पढ़ते थे ओर स्कूल के दिनों में मुख्यमंत्री के मित्र भी रहे। उन्होंने कई बार इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करने की कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी बात पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
उन्होंने सरकार की तरफ से जारी चुनावी घोषणा पत्र दिखाकर कहा कि जब सरकार को वोट चाहिए थे तो अपने घोषणापत्र में अंकित किया कि अस्थायी व गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को जल्द से जल्द मान्यता दी जाएगी, लेकिन सरकार बनने के बाद अपने वायदे से मुकर गए। उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वो 6 लाख बच्चो के भविष्य को खराब नहीं होने देंगे और सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें