फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ लेवल पर तैयार होंगे भाजपाई

Thu, 05 Dec 2013 11:23 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि राजनीति में जो समीकरण बन रहे हैं, उससे साफ है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे।
विज्ञापन


इसके लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा-हजकां गठबंधन की सरकार बनेगी। सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि पांच मिनट के अंदर सीटों का बंटवारा हो जाएगा। प्रदेश में हजकां दो सीटों और भाजपा आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वे वीरवार को पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 16 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और 8वें बूथ पर एक शक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। पोलिंग बूथ का समिति अध्यक्ष होगा और बूथ पालक अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में देश में सुशासन का दौर था। महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध का दूर-दूर तक लेना-देना नहीं था। लेकिन जैसे ही देश में यूपीए की सरकार बनी, देश में भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई और घोटाले चरम सीमा पर पहुंच गए।
विज्ञापन


अभी राव का प्रस्ताव नहीं आया
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हजकां दो सीटों और भाजपा आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लडे़गी। हिसार सीट हजकां को देने पर भाजपा की सहमति है, जबकि दूसरी सीट के लिए जब भी बातचीत होगी तुरंत निर्णय हो जाएगा। भाजपा-हजकां का गठबंधन चट्टान की तरह मजबूत है। राव इंद्रजीत को लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अगर वे पार्टी में शामिल होते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। अभी तक राव इंद्रजीत की तरफ से उनके पास पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव नहीं आया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें