फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आकर अहंकारी हो गई भाजपा : सांसद दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
28 पाड़ा मोहल्ला में भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सांसद, विधायक व अन्य कांग्
विज्ञापन
रोहतक। सत्ता में आकर भाजपा अहंकारी हो गई है। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। यह बात कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को पाड़ा मोहल्ला स्थित वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव कार्यक्रम के दौरान कही। नायक चौपाल का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण ग्रंथ में धर्म, मर्यादा, सच्चाई को परिभाषित किया है। प्रेरणा लेकर कांग्रेस सच्चाई व संघर्ष के रास्ते पर चल रही है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में मात्र आधा प्रतिशत यानी 22 हजार वोटों के अंतर से प्रदेश में भाजपा ने सरकार बनाई है।
इससे साफ है कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है क्योंकि जो कांग्रेस बैलेट वोट में करीब 75 सीटों पर आगे थी वो मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई। सांसद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय महिलाओं को 2100 रुपये देने की घोषणा की। सत्ता मिलते ही शर्तें लगा दी।
विज्ञापन

कहा कि सभी महिलाओं को पैसे नहीं मिलेंगे। चुनाव से पहले 75 प्रतिशत लोगों के चुनावी राशन कार्ड बना दिए और बाद में उसकी स्पीड से काट दिए। इसका खामियाजा भाजपा को चुनाव में भुगतना होगा।
मौके पर विधायक शकुंतला खटक, रोहतक ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवान रंगा, रोहतक शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप उर्फ केडी व सूरजमल किलोई भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें