फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा बोलीं: पूर्व मुख्यमंत्री मेरे पिता तुल्य, आशीर्वाद मांगने जाऊंगी

Thu, 05 Sep 2024 02:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मंजू ने कहा कि गुरुग्राम के एक साधारण परिवार से हैं। पिता प्रदीप यादव डीएसपी रहे। बाद में उन्होंने गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांव धामड़ निवासी राजेश हुड्डा से शादी कर ली। मंजू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, उनके पति का पीछे चाहे कुछ भी अतीत रहा हो।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ भाजपा ने जिला परिषद की मौजूदा चेयरमैन मंजू हुड्डा को मैदान में उतारा है। वीरवार को मंजू हुड्डा मीडिया के सामने आई, बोली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पिता तुल्य हैं। आशीर्वाद मांगने जरूर जाऊंगी। जहां तक उनके पति राजेश हुड्डा का सवाल है, उनका अतीत पीछे छूट गया है। वे मेरे गुरु हैं, जिनसे बहुत कुछ सीखा है। 

विज्ञापन


मंजू ने कहा कि गुरुग्राम के एक साधारण परिवार से हैं। पिता प्रदीप यादव डीएसपी रहे। बाद में उन्होंने गढ़ी सांपला-किलोई हलके के गांव धामड़ निवासी राजेश हुड्डा से शादी कर ली। मंजू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, उनके पति का पीछे चाहे कुछ भी अतीत रहा हो, लेकिन पिछले 10 साल से ऐसा कुछ नहीं है। वे एक समाजसेवी का जीवत व्यतीत कर रहे हैं।

पिता के बाद उन्होंने पति से बहुत कुछ सीखा है। राजनीति के अंदर वे पति के कहने से आई। जहां तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई हलके के बेटे हैं, तो वे भी हलके की बहू हैं। जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जाऊंगी। भाजपा नेतृत्व की तरफ से उनको केवल इतना कहा गया था कि वे धरातल पर लोगों के लिए मेहनत करें। अब पार्टी ने उनको चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें