रोहतक। सुनारिया के आउटर बाईपास पर एक गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगाें को टक्कर मार दी। टक्कर में सुनारिया खुर्द निवासी कप्तान सिंह की मौत हो गई, जबकि राजकिशन घायल हो गया। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक घायल राजकिशन ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने साथी कप्तान के साथ शिमली गांव गया था। दो बजे के करीब दोनों बाइक पर वापस आ रहे थे। आउटर बाईपास पर एक गाड़ी चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने दोनों को पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां कप्तान सिंह की मौत हो गई।