फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने महिला शिक्षिका को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के नए बस स्टैंड पर बाइक सवार ने पैदल आ रही शिक्षिका को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से परिजन दिल्ली ले गए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर निवासी दीपक ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से झज्जर जिले के गांव एमपी माजरा का रहने वाला है। उसकी बुआ सरोज देवी निवासी प्रेम नगर सरकारी अध्यापक है, जो झज्जर जिले के गांव डीघल के स्कूल में कार्यरत है। 24 सितंबर को उसकी बुआ का फोन आया कि वह नए बस स्टैंड पर आ गई है। वह बाइक लेकर एमडीएन स्कूल के पास पहुंचा। उसकी बुआ दूसरी तरफ से पैदल आती दिखाई दी। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी बुआ सड़क पर गिर गई। सिर में चोट के चलते वह बेहोश हो गई। तत्काल उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया, लेकिन सुधार न होने पर दिल्ली के बड़े अस्पताल में ले गए। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें