फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में बड़ा हादसा: वैन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, नट बोल्ट फैक्टरी में करते थे काम

Fri, 22 Sep 2023 10:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/सांपला (हरियाणा)

सार

सांपला बाईपास के पास हादसा हुआ है। एक युवक गिझी, दूसरा इस्माईला और तीसरा झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा का रहने वाला है। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे नंबर नौ पर गुरुवार रात सांपला बाईपास पर वैन की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। युवकों की पहचान गिझी निवासी दीपक, इस्माईला निवासी दीपक व झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा निवासी कुलदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन


झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा निवासी संदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई 35 वर्षीय कुलदीप रोहतक स्थित नट बोल्ट कंपनी में नौकरी करता था। वह गुरुवार की रात डयूटी के बाद अपने साथी गिझी निवासी दीपक और इस्माईला निवासी पवन के साथ घर आ रहा था। करीब सवा दो बजे कुलदीप के फोन से एक व्यक्ति ने उनको कॉल की कि तीनों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी है।

वह परिवार सहित सांपला के आउटर बाईपास पर पहुंचा। घायलों को तब तक पीजीआई ले जाया जा चुका था। डॉक्टरों ने कुलदीप व दीपक को मृत घोषित कर दिया था। जबकि पवन की हालत गंभीर थी। शुक्रवार शाम पवन ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने फरार वैन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। वैन व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


कुलदीप को भापड़ौदा छोड़ने जाते थे दीपक और पवन
संदीप ने बताया कि दीपक और पवन रोज कुलदीप को सांपला से भापड़ौदा छोड़ने जाते थे। कुलदीप के दो बच्चे हैं। एक की उम्र आठ और एक साल साल है। वहीं, गिझी निवासी दीपक की दो साल की छोटी बच्ची है। दीपक की मौत की खबर लगते ही उसके माता-पिता और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें