फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश फोगाट केस पर हुड्डा सख्त: कहा- महिला पहलवान के आरोप नए नहीं, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे यूपी सरकार

Wed, 06 May 2026 07:50 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक

सार

हुड्डा ने कहा कि रेसलिंग फेडरेशन और उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट से जुड़े मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि उनके आरोप कोई नए नहीं हैं। उन्होंने याद दिलाया कि महिला पहलवानों ने पहले भी दिल्ली के जंतर-मंतर  पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और बीजेपी नेता बृजभूषण को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


कुश्ती संघ और बृज भूषण पर लगाए बड़े आरोप
विनेश फोगाट ने कहा था कि जो कुश्ती प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है, वहां बृज भूषण शरण सिंह का निजी शिक्षण संस्थान है। ऐसे स्थान पर मेहनत करने वाले खिलाड़ियों को उनका अधिकार मिलना बेहद कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया कि किस मुकाबले में कौन निर्णायक होगा, किसे कितने अंक दिए जाएंगे और किस खिलाड़ी को जिताया या हराया जाएगा, इस पर प्रभाव डाला जा सकता है।

शारीरिक शोषण को लेकर किया बड़ा खुलासा 
विनेश फोगाट ने कहा कि आज से तीन साल पहले हमने महिला खिलाड़ियों के शारीरिक शोषण के खिलाफ आवाज उठाई थी। उससे संबंधित केस कोर्ट में पेंडिंग है। 6 महिला खिलाड़ियों ने उसमें शिकायत और गवाही दी थी जिनमें से मैं बताना चाहती हूं कि मैं भी उनमें से एक विक्टिम हूं। उस केस में गवाहियां चल रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि किसी भी पीड़ित की पहचान को सार्वजनिक न किया जाए लेकिन आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं अपना नाम सार्वजनिक कर रही हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि रेसलिंग फेडरेशन और उत्तर प्रदेश सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारी बेटियों के साथ छेड़छाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके अलावा पूर्व सीएम ने बंगाल व असम में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा दोनों राज्यों में चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए हैं। चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध रही है। कांग्रेस केरल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल रही है। तमिलनाडु में एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनाई है। हरियाणा की तीनों नगर निगम चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। सभी निगमों में कांग्रेस के मेयर व पार्षद चुने जाएंगे। 

पूर्व सीएम ने कहा कि जिन नगर पालिका क्षेत्रों में कांग्रेस अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ रही है, वहां जनता से अपील है कि वह उस मजबूत उम्मीदवार को वोट दें जो भाजपा को हराने की क्षमता रखता हो। भाजपा को किसान व मजदूर विरोधी पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। आम आदमी लगातार महंगाई की मार झेल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें