फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 75 प्रतिशत आरक्षण पर हुड्डा का तंज, कहा- कोहनी पर रखे गुड़ जैसा, जिसे खाया नहीं जा सकता

Fri, 04 Feb 2022 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी और यूपी में सकारात्मक नतीजे आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री रोहतक जिला बार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
रोहतक जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक, जिला बार प्रधान, वकील व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा-जजपा सरकार का प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून कोहनी पर रखे गुड़ जैसा है, जिसे कभी खाया नहीं जा सकता। यह किसी जुमले से कम नहीं है। हुड्डा शुक्रवार को राेहतक जिला बार एसोसिएशन के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन

 

हुड्डा ने कहा कि रोजगार देने में विफल सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए हवाई जुमले गढ़ रही है। निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण से प्रदेश के मूल निवासियों को कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि सरकार ने डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) के लिए 15 साल की शर्त को घटाकर 5 साल कर दिया है। ऐसे में अन्य राज्य का कोई भी व्यक्ति प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र हासिल कर सकता है, जिसके बाद नौकरी हासिल कर लेगा। 

चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाना ओच्छी मानसिकता 

पूर्व मुख्यमंत्री ने एचएयू के कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की फोटो हटाने को ओच्छी राजनीति करार दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह देश के प्रधानमंत्री और किसानों के सम्माननीय नेता रहे हैं। पहले भी सरकार द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रयास किए गए और अब उनकी तस्वीरों को गायब किया जा रहा है। कोई भी ऐसी हरकत करेगा तो हम उसका विरोध करेंगे।

पंजाब में कांग्रेस जीतेगी, यूपी में सकारात्मक नतीजे आएंगे 

पूर्व सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि, कांग्रेस पंजाब में सरकार बनाएगी, जबकि यूपी में सकारात्मक नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा कि वे खुद पंजाब में पार्टी का प्रचार करने जाएंगे।

विज्ञापन

बड़ी सोच के नेता थे चौधरी छोटूराम : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

पूर्व सीएम ने छोटूराम जयंती पर कहा कि, चौधरी छोटूराम बड़ी सोच के नेता थे। उनका मानना था कि जात-पात और धर्म के नाम पर द्वेष जब तक खत्म नहीं होगा, तब तक समाज का भला नहीं हो सकता। इसलिए उन्होंने जात-पात व धर्म के दायरे तोड़कर किसानों का एक वर्ग बनाया और इस वर्ग के लिए संघर्ष शुरू किया। उनके जीवन से जुड़े किस्से सुनाते हुए हुड्डा ने बताया कि चौधरी छोटू राम का मानना था कि पलवल से लेकर पेशावर तक जिसकी भी कमीज में मेहनत के पसीने की खुशबू है, वो तमाम किसान उनके बेटे हैं।

पूर्व सीएम ने दिए आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र 

वहीं, वसंत पंचमी पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में जहां वकीलों के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, दूसरी तरफ पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बार के आजीवन सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व विधायक संत कुमार, बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान सदस्य बिजेंद्र अहलावत, प्रधान लोकेंद्र सिंह फौगाट उर्फ जोजो, महासचिव दीपक हुड्डा, बार के पूर्व महासचिव दीपक भारद्वाज, पूर्व उपप्रधान अरविंद श्योराण, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश सपरा, अशोक पसरीजा ,अनिल जैन, सतवीर नेहरा, आर के सुहाग, वी एस राठी, नरेंद्र कटारिया, सीमा हुड्डा, योगेंद्र दहिया, सुमन कुमार दुस्सा, विजेंद्र सिंघल, आजाद सिंह अत्री, अनिल शर्मा, अमरजीत अहलावत, सर्वजीत सांगवान, मनोज मुंजाल,  हरीश चंद्र सीकरी, पंकज कौशिक, रविंद्र हुड्डा , सुरेंद्र वर्मा, राजेश शर्मा, रामकिशन सुहाग, पवन जांगड़ा, रामनारायण सैनी, सुधीर राठी, वीरेंद्र देशवाल, दीपक चहल, अमित जैन, राजवीर सिंह, एडवोकेट शुभनीत, गोविंद बाल्यान, मनजीत हुड्डा, अमित दहिया, करण सिंह नारंग, निर्मला देवी, योगेंद्र दलाल, प्रवीण नारंग एवं सीमा सहरावत भी मौजूद रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें