फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति के सबसे बड़े बिजनेसमैन भूपेंद्र हुड्डा : संयोजक बलराज कुंडू

विज्ञापन
38 पत्रकारों से बात करते महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा की राजनीति के सबसे बड़े बिजनेसमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं। पहले भजन लाल बड़े बिजनेसमैन थे। अब यह जगह भूपेंद्र हुड्डा के पास है। दो बार सीएम रहते हुए उन्होंने हरियाणा को बेचने का काम किया। उन्हें प्रॉपर्टी डीलर का नाम तक दिया गया। यह आरोप महम के पूर्व विधायक एवं हरियाणा जनसेवक पार्टी के संयोजक बलराज कुंडू ने लगाया है। वह बुधवार को सेक्टर-14 स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को भूपेंद्र हुड्डा ने सत्ता में आने से रोका है। भाजपा के साथ साठगांठ कर भाजपा की सरकार बनवाई। पिछले चुनाव में किसान भाजपा के खिलाफ इस उम्मीद से भूपेंद्र के साथ खड़ा हुआ था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें राहत मिलेगी मगर उन्होंने उनकी भावनाओं से सौदा कर भाजपा की सरकार बनवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभय चौटाला और भूपेंद्र हुड्डा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। अभय चौटाला राजनीतिक विरासत के तौर पर बड़े है लेकिन नेता के रूप में नहीं। भूपेंद्र हुड्डा बड़े खिलाड़ी हैं। जब इनेलो का राज था तो अभय चौटाला रोहतक के लोगों को ठग बताते थे। रोहतक में रैली करने के पीछे षड्यंत्र है। इन्हें सिरसा वालों ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि एक हारे हुए एमएलए के साथ 10 से ज्यादा कमांडो क्यों चलते हैं। ये सरकार ने ही दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें