फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसरू कलां जिले का पहला मॉडल गांव बनेगा : उपायुक्त नरेंद्र कुमार

विज्ञापन
59-भैंसरू खुर्द में रात्रि ठहराव के लिए पहुंचे उपायुक्त सचिन गुप्ता का पगड़ी पहना कर स्वागत करत
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी गांवों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। गांवों में शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। भैंसरू कलां गांव जिले का पहला मॉडल गांव बनेगा। इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। गांव की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। यह कहना है उपायुक्त सचिन गुप्ता का।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को भैंसरू कलां स्थित सचिवालय में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत रात्रि ठहराव में बोल रहे थे। इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणियां के साथ ग्राम सचिवालय परिसर में पौधरोपण कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की पीने के पानी की समस्या का दिसंबर तक पूर्ण समाधान कर देगा। इस संबंध में प्रशासन कार्य कर रहा है। इसमें भैंसरू कलां समेत 12 गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आपके गांव की नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत जिला प्रशासन गांव में पहुंचकर लोगों को घर द्वार पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगा। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जाएगा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला के उपमंडलाधीश उत्सव आनंद, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र ढुल, नगराधीश अंकित, कुमार, परिवहन महाप्रबंधक विपिन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शिखा सहरावत सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें