रोहतक। वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने की सरकार की घोषणा से बुजुर्गों में खुशी की लहर है। सरकार ने यह कदम उठाकर बुजुर्गों का दिल जीतने का प्रयास किया है। बुजुर्ग भी इसे लेकर उत्साहित हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैंं।
इसमें बढ़ी हुई पेंशन से रोहतक में समोसे खाने का वीडियो भी शामिल है। पेंशन बढ़ने के संबंध में जब बुजुर्गों से बात की तो उन्होंने अपनी खुशी साझा की। हालांकि, अभी खाते में रुपये नहीं आए हैं। खाते में बढ़ी पेंशन मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
हम बुढ़ापा पेंशन लेते हैं। पेंशन 3000 से 3200 रुपये होने की सूचनाएं मिल रही है। इस बारे में अभी कोई स्पष्ट संदेश हमें नहीं मिला है। अब सोमवार को बैंक जाकर हकीकत का पता लगाएंगे। सुभाष चंद्र, रोहतक ।
एक नवंबर से पेंशन 3200 हो जाएगी। इस तरह की चर्चाएं हैं। पेंशन बढ़ती है तो अच्छा है। हकीकत में हाथ में कितने रुपये आते हैं इसके बाद ही पेंशन को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। -बैसाखी देवी, रोहतक ।
40...सुभाष चंद्र।