सांपला। नेशनल हाईवे 9 गांधरा मोड़ के पास कार ओवर टेक करने से रोकने पर दूसरे कार चालक और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस ने रोहतक के सेक्टर-4 निवासी दीपक के बयान पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह कार में पत्नी व बच्चों को लेकर रोहतक घर जा रहा था। गांधरा मोड़ के पास एक कार चालक ने गलत साइड में कट मारा। इससे हादसा होने से बच गया। चालक को टोका तो कार में सवार चार युवक उतरे और उनको और उनकी पत्नी पो पीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद