तिलियार टूरिस्ट रिजॉर्ट में एमडीयू के गणित विभाग के वर्ष 1994, 95 और 96 बैच के रजत जयंती कार्यक्रम के मि?
तिलियार पर्यटन केंद्र पर शनिवार को एमडीयू गणित विभाग के वर्ष 1994, 95 व 96 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का मिलन समारोह हुआ। इसमें 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने शिरकत कर एक-दूसरे के बारे में जाना। सभी एक-दूसरे को गले लगाकर कॉलेज की पुरानी यादों को साझा कर रहे थे। पुराने किस्सों को याद कर खूब ठहाके लगाए।
बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक गिरीश चावला ने सभी का तिलियार पर्यटन केंद्र पर पहुंचने पर स्वागत किया। एक-दूसरे का परिचय देते हुए मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ पर देहरादून से आईं सुनीता गोयल ने ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’ गाना गाकर सबका मन मोहा। वहीं अनिल अरोड़ा ने अपना परिचय देकर खुद की लाइन गुनगुनाई... किसी ने तो सुनी इस दिल की धड़कन, जो आज रोहतक में हम सब मिले। उसके बाद सभी एक-दूसरे के साथ डीजे पर बावन गज का दामण पहर मटक चालूंगी, ढोल जंगीरोंदा, या गजबण पाणी नै चाली, तन्नै कोण कहवै बहू काले की गाने पर जमकर थिरके। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई और एक दूसरे के बारे में जाना। इस अवसर पर वर्ष 1994 बैच के हमीरपुर से डॉ. रमेश वत्स, 95 बैच के नगर निगम दिल्ली के सहायक आयुक्त अजय शर्मा, लेक्चरर अनिल अरोड़ा, 96 बैच के तहसीलदार मनोज अहलावत, हरीश, नीलू, मीनू गुप्ता, सुनीता गोयल देहरादून, बबीता, सरोज, डॉ. नरेश कुमार दुआ, रेनू जैन, बलजीत, नरेश नरवाल समेत अन्य पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे।
तिलियार टूरिस्ट रिजॉर्ट में एमडीयू के गणित विभाग के वर्ष 1994, 95 और 96 बैच के रजत जयंती कार्यक्रम के मि?