फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्काउट्स के आधारभूत विषयों की जानकारी दी

विज्ञापन
16jjrp04- शहीद रमेश कुमार राजकीय माडल स्कूल में आयोजित बिगिनर्स कोर्स के दौरान संबो​धित करते वक
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल में बिगिनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स में स्काउटिंग/गाइडिंग के आधारभूत विषयों जैसे संगठन का इतिहास, मौलिक तत्व, नियम, प्रतिज्ञा, आदर्श चिह्न, सेल्यूट, बायां हाथ मिलाना, संगठन का ढांचा, यूनिट पंजीकरण व संचालन और यूनिट लीडर की प्रगति प्रक्रिया आदि पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसमें जिला मुख्य आयुक्त (स्काउट) और जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार खन्ना, डॉ. राजेंद्र (डीओसी-स्काउट) व मैनावंती (डीओसी-गाइड) ने शिरकत की। इस कोर्स में जिले के पांचों खंडों के विद्यालयों से अध्यापकों ने भाग लिया।
विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र व पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ का विशेष सहयोग रहा। ट्रेनिंग टीम में डॉ. राजेंद्र (डीओसी स्काउट), मैनावंती (डीओसी-गाइड), प्रवीण, विनीता, सुचित्रा, चांदराम, प्रवीण कुमार, विक्की जाखड़ ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बच्चों के चहुंमुखी विकास, जिम्मेदार नागरिक बनाने और एक अच्छे अध्यापक के रूप में राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें