रोहतक। जिले के गांव सिंहपुरा कलां में मंगलवार शाम को 10वीं की परीक्षा के बाद छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक को फरसा व दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायलों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
सिंहपुरा कलां में शाम पांच बजे छात्र 10वीं का गणित विषय का पेपर देकर बाहर आए। स्कूल के नजदीक किसी बात को लेकर छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष फरसे व चाकू निकालकर ले गए। झगड़े में एक पक्ष के छात्र भिवानी चुंगी निवासी 19 वर्षीय विकास के सिर में फरसा व चाकू लगा है, जबकि दूसरे पक्ष के छात्र सौरभ निवासी सांघी के पेट में चाकू लगा है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।