फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गाड़ी की टक्कर से ऑटो पलटा, छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात गाड़ी की टक्कर से ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार जींद निवासी छात्र गाैरव की मौत हो गई। यह हादसा आउटर बाईपास के पास दिल्ली रोड पर हुआ है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में न्यू विजय नगर निवासी ऑटो चालक सोहनलाल ने कहा कि वह रोज की तरह मंगलवार को ऑटो लेकर आईआईएम रोहतक चौक की तरफ जा रहे थे।
आउटर बाईपास दिल्ली रोड पर एक व्यक्ति ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण ऑटो सड़क पर पलट गया और इसमें पीछे बैठा गौरव सड़क पर गिर गया। उसके सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वह रोहतक के गांधी नगर में दोस्त की शादी में शामिल होने आ रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें