रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में बुधवार को प्राचार्य इंदु सपरा के निर्देशन में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नृत्य, संगीत एवं नाट्य मंचन से संबंधित विविध प्रतियोगिताएं हुईं।
एकल नृत्य में ऋतु प्रथम, हिमांशी द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, वीनू द्वितीय और सोमा तृतीय रहीं। समूह नृत्य में मुस्कान व मोनी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं सोमा की टीम ने भोलेनाथ के जीवन मूल्यों व प्रेरिता की टीम ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर आधारित प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुत दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजेश नांदल रही। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. अलका ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नीलम, डॉ. सत्य प्रकाश किरार एवं डॉ. सुरक्षा ने निभाई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। संवाद