फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैनकपुरा में प्लॉट को लेकर घर में घुसकर तलवार से हमला, पत्नी को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। शीला बाईपास के नजदीक प्लॉट को लेकर झगड़े के बाद अब रैनकपुरा में विवाद हो गया। आरोप है कि प्लॉट को लेकर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। बचाव में आई उसकी पत्नी से भी मारपीट की। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रैनकपुरा निवासी मंजू ने दी शिकायत में बताया कि उसका पति जोगेंद्र ड्राइवरी करता है। वीरवार को उसका पति घर पर मौजूद था। इसी बीच रात करीब 9 बजे धर्मबीर व अन्य घर में घुस आए। एक आरोपी ने तलवार से उसके पति पर हमला कर दिया। जबकि अन्य ने डंडों से हमला बोल दिया। जब वह अपने पति को छुड़वाने लगी तो उसे घसीटा गया। आरोपियों के जाने के बाद दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
चमारिया रोड पर प्लॉट की वजह से रखी गई रंजिश
महिला ने पुलिस को बताया कि रामकरण अखाड़े के नजदीक कच्चा चमारिया रोड पर उनका प्लॉट है, जिस पर वे 60 साल से काबिज हैं। आरोपी जमीन को जबरदस्ती बांटना चाहते हैं। इसके चलते हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें