फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी बात पर उठा लिया ऐसा कदम

Fri, 15 Nov 2013 10:14 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत के गांव चिटाना के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कार सवार तीन युवकों पर तेजधार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया।

जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए दो युवकों को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

पुलिस ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कालोनी, कंझावला, दिल्ली निवासी दानवीर, गांव नांदनौर निवासी सुशील व बागडू निवासी अजय गांव चिटाना में अपने साथी धर्मेंद्र के घर बेटा पैदा होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

इसी बीच दानवीर, सुशील और अजय की गांव चिटाना निवासी नीरज और उसके दो साथियों के साथ कहासुनी हो गई।

उस समय बीचबचाव के बाद मामला सुलझ गया था। रात को जब दानवीर, सुशील और अजय कार से वापस लौट रहे थे तो नीरज ने अपने दो साथियों के साथ बाइक उनकी कार के आगे अड़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार रुकते ही उन्होंने दानवीर, सुशील, अजय को चाकू और लोहे की रॉड से घायल कर दिया।

वारदात के बाद तीनों आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने अजय और सुशील को दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामले में दानवीर की शिकायत पर नीरज और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें