फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखते ही देखते धुआं हो गई कार

Fri, 15 Nov 2013 10:10 PM IST
रोहतक/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में भिवानी स्टैंड स्थित पार्किंग में खड़ी एक कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
विज्ञापन


कुछ ही देर में कार धू-धू कर जल गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।

शुक्रवार को दौलताबाद निवासी व्यापारी महबूब कार नंबर एचआर-26एस-3730 में कपड़ा खरीदने के लिए शोरी क्लाथ मार्केट आए हुए थे।

उन्होंने कार भिवानी स्टैंड स्थित पार्किंग में खड़ी कर रखी थी। वापस लौटने पर उन्होंने कार स्टार्ट की तो उसमें अचानक आग लग गई।

महबूब तुरंत कार से नीचे उतर गए। कुछ ही देर में आग ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया।

इसी बीच सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

दमकल विभाग की गाड़ी ने आग को बुझाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें