09-रोहतक के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रोबोटिक्स एवं खगोल विज्ञान लैब के संदर्भ
रोहतक। अटल टिंकरिंग लैब, रोबोटिक्स और खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। यह बातें अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मॉडल संस्कृति विद्यालयों, पीएम श्री विद्यालयों एवं अन्य राजकीय विद्यालयों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल), रोबोटिक्स एवं खगोल विज्ञान लैब के संदर्भ में जिलास्तरीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।संवाद