रोहतक के बंसीलाल क्रिकेट मैदान में रणजी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान असम के खिलाड़ी के कट को कैच ?
रोहतक। लाहली क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन असम को फॉलोऑन करना पड़ा। महाराष्ट्र के खिलाफ असम की पहली पारी 248 रनों पर सिमट गई। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 514 रन बनाए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक असम की टीम दूसरी पारी में 82 रनों पर तीन विकेट खो चुकी थी।
शनिवार को मैच के तीसरे दिन असम की टीम ने पांच विकेट पर 81 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोपहर तक महाराष्ट्र के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सभी पांच विकेट 248 के स्कोर गिरा दिए। ऐसे में महाराष्ट्र के पास 167 रनों की बढ़त रही। असम को फॉलोऑन करना पड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर असम की टीम 82 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। रविवार को मैच के अंतिम दिन महाराष्ट्र के सामने मैच जीत के लिए सात विकेट गिराने का लक्ष्य है। महाराष्ट्र के एसएस बाचव ने चार विकेट झटके। असम की ओर से रियान प्राग ही डटकर खेल सके। उन्होंने 88 रन बनाए।