रोहतक। व्हाट्सएप प्रोफाइल में पीजीआई के निदेशक डॉक्टर एसएस लोहचब का फोटो लगाकर पैसे मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीजीआईएमएस थाने में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआईएमएस के निदेशक डॉक्टर एसएस लोहचब ने एसपी को पत्र लिया है। बताया कि उन्हें पता चला है कि कोई व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर पैसे की मांग कर रहा है। इसके लिए प्रोफाइल में उनका फोटो प्रयोग किया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट 2008 की धारा 66डी व 419 के तहत मामला दर्ज किया है।