फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने छोटे भाई की पत्नी को एक करोड़ में बेची 11 कनाल 8 मरला कृषि भूमि

विज्ञापन
12-रोहतक तहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री के लिए हस्ताक्षर करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बनियानी गांव की 11 कनाल 8 मरले कृषि योग्य पुश्तैनी जमीन बेच दी। यह जमीन अपने छोटे भाई चरणजीत की पत्नी पुष्पा को एक करोड़ रुपये में बेची गई है। वीरवार को इसकी रजिस्ट्री मनोहर लाल ने छोटे भाई की पत्नी के नाम कराई। यही नहीं, जमीन बेचकर मिली राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करा दी। रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जांच व सत्यापन के लिए वह खुद तहसील पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री की सादगी और नियमों के प्रति प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है। परिजनों के बीच भी यह लेन-देन पूरी पारदर्शिता के साथ हुआ। इसमें एक करोड़ रुपये का भुगतान चेक से किया गया। वहीं, उन्होंने समाज के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि पारिवारिक संबंधों में भी कानूनी औपचारिकताओं का पालन उतना ही आवश्यक है जितना किसी अन्य सौदे में।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुश्तैनी घर भी ग्रामीण बच्चों की लाइब्रेरी के लिए कर चुके दान
लोगों में इस बात की चर्चा रही कि मुख्यमंत्री रहते हुए भी मनोहर लाल ने हमेशा सरलता, अनुशासन और ईमानदारी को प्राथमिकता दी है। यह कदम उसी का प्रमाण है। इससे पहले भी उन्होंने अपना पुश्तैनी घर ग्रामीण बच्चों की लाइब्रेरी बनाने के उद्देश्य से दान कर दिया था। यह लाइब्रेरी उनकी मां शांति देवी के नाम पर बनाई जाएगी। इसकी रजिस्ट्री करीब तीन माह पहले ग्राम पंचायत बनियानी के नाम हो चुकी है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें