फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नेकीराम शर्मा कॉलेज में आशा भोसले को याद किया

विज्ञापन
1-पं नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में आशा भोंसले के कार्यक्रम में प्रो. सुरेंद्र सांगवान क - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। महान पार्श्व गायिका आशा भोसले की याद में शनिवार को पं. नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने की। उन्होंने कहा कि आशा भोसले के गीत सदैव श्रोताओं के दिलों में जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एकता शर्मा एवं प्रवीण गोयल ने किया।
संगीत विभाग की ओर से डॉ. टीना चावला के नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने आशा भोसले के चर्चित गीतों के माध्यम से उन्हें याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें