झज्जर। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-6 झज्जर की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रोफेसर पुष्पेंद्र कादियान की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक का आयोजन सीनियर सिटीजन क्लब में किया गया।
रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि कार्यकारिणी के चुनाव के लिए हर एक पद पर केवल एक ही नामांकन आया है, इसलिए सभी पांचों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित किया जाता है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-6 झज्जर की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करते हुए अरुण नांदल को प्रधान, अशोक कुमार को उप प्रधान, देवेंद्र कुमार को सचिव, जयसिंह पूनिया को सह सचिव और जगपाल को खजांची पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से अपना कार्यभार संभाल लिया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी मुख्य रूप से बायलाज में बदलाव करने, सेक्टर में नए सदस्यों को पंजीकृत करने और आरडब्ल्यूए को पुनः संचालित करने के साथ-साथ सेक्टर में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी। सभी पदाधिकारियों ने सेक्टर की भलाई के लिए काम करने का आश्वासन दिया। कार्यकारिणी के चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए रिटर्निंग आफिसर ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं नीरज दलाल का आभार प्रकट किया।