फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आवक बढ़ी, महम में गेहूं नहीं बिका

Tue, 08 Apr 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07सीटीके03...नई अनाज मंडी में सुखाने के लिए डाला गेंहू। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक रफ्तार पकड़ चुकी है। गेहूं रखने के लिए मंडियों में जगह की कमी न हो, इसके लिए सरसों की उठान को भी रफ्तार दी जा रही है। वहीं सोमवार को शनिवार को नैफेड की खरीद पूरी होने के बाद प्रदेश के कोटे के लिए खरीद जारी रखी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले की अनाज मंडियों में 35770 क्विंटल गेहूं की आवक हुई व 15360 क्विंटल की खरीद की गई, साथ ही 850 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। इसमें से सांपला अनाज मंडी में 18740 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। 3390 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। महम अनाज मंडी में 2810 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं की गई। वहीं, रोहतक अनाज मंडी में 14200 क्विंटल गेहूं की आवक हुई व 9070 क्विंटल गेहूं की खरीद और 850 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। वहीं सोमवार को जिले की अनाज मंडियों में 21490 क्विंटल सरसों की आवक हुई व 23520 क्विंटल की खरीद और 109930 क्विंटल सरसों की उठान हुई। सांपला मंडी में 1900 क्विंटल की आवक हुई व 4300 क्विंटल सरसाें की खरीद, 19930 क्विंटल की उठान हुई।
कलानौर मंडी में 10440 सरसों की आवक 6920 क्विंटल की खरीद और 34420 क्विंटल सरसों की उठान हुई। महम अनाज मंडी में 6820 क्विंटल सरसों की आवक, 9830 क्विंटल की खरीद और 46050 क्विंटल की उठान हुई। रोहतक अनाज मंडी में 2320 क्विंटल आवक व 2450 क्विंटल की खरीद और 9520 क्विंटल सरसों की उठान हुई। रोहतक अनाज मंडी में स्टेट का कोटा पूरा करने के लिए सोमवार को भी नैफेड ने खरीद जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें