फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटौली में गोली व छोटूराम चौक पर सुआ मारने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने रिटौली गांव में तीन माह पहले युवक को गोली मारने के आरोप में बेरी के दो युवकों व छोटूराम चौक के नजदीक युवक पर सुए से हमले के आरोप में सैनीपुरा के युवक को काबू किया है। शिवाजी कॉलोनी व सिविल लाइन थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि रिटौली गांव निवासी अजय ने सात नवंबर 2021 को शिकायत दी थी कि वह रात करीब सात बजे अपने घर पर बैठा था। तभी बाइक पर दो युवक आए और उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। दरवाजे पर आते ही युवकों ने उस पर गोली चला दी। छर्रे कंधे में लगे। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अब प्रोडक्शन वारंट पर झज्जर के बेरी निवासी आरोपी राहुल उर्फ हल्फी व सुमित को गिरफ्तार किया।
सैनीपुरा का युवक गिरफ्तार
वहीं, आर्य नगर थाना पुलिस ने दिसंबर माह में छोटूराम चौक के नजदीक भगवान कॉलोनी में युवक पर सुए से हमले के आरोप में सैनीपुरा के युवक इशांत को गिरफ्तार किया है। आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि दो दिसंबर को भगवान कॉलोनी नजदीक छोटू राम चौक निवासी वरुण ने शिकायत दी थी कि वह रात को करीब 8 बजे गली में घूम रहा था। पवन, गोली, सन्नी व दो अन्य युवक गली में मौजूद थे। आरोपियों ने उस पर सुए से वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें