20 सांपला में अनाज मंडी का निरीक्षण करते एसडीएम उत्सव। संवाद
- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
सांपला। मंडी में बिक्री के लिए आई बाजरे व धान की फसल बारिश में भीग गई। कुछ खेतों में खड़ी धान की फसल को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम उत्सव आनंद ने मंगलवार को मंडी में पहुंचकर खरीद का जायजा लिया।
उन्होंने आढ़तियों को सख्त निर्देश दिए कि वह फसल खरीद से पहले बारिश से फसल सुरक्षा की व्यवस्था करें। लापरवाही करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दो दिन से इलाके में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बिगड़े मौसम को लेकर किसान चिंता में हैं क्योंकि खेतों में खड़ी धान की फसल पकने की ओर है।
तेज हवा के साथ हुई बारिश की वजह से कुछ फसल जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि जमीन पर गिरी फसल में उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। कुछ मंडी में भी खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की ढेरी बारिश में भीग गई।
एसडीएम ने अचानक मंडी का निरीक्षण किया। कई ढेरियां बारिश में भीग हुई मिलीं। मार्केट कमेटी अधिकारियों में आढ़तियों को निर्देश दिए की वह बारिश से फसल को बचाने के पूरी व्यवस्था करें।
संवाद