रोहतक फुटबॉल प्रीमियर लीग में जीत के बाद गोयनका की फुटबॉल टीम। स्रोत:कोच
रोहतक। जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल की फुटबॉल टीम ने पहली रोहतक फुटबॉल प्रीमियर चैंपियनशिप जीती। यह चैंपियनशिप किंग्स कॉलेज में आयोजित की गई थी। फाइनल मुकाबले में गोयनका की फुटबॉल टीम ने स्कॉलर रोजरी स्कूल को 2-1 से हराकर लीग जीत ली। इस मुकाबले में निशांत और ऐडी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
स्कूल डायरेक्टर विक्रांत मायना व सान्या मायना ने कोच पंकज को बधाई दी। प्रधानाचार्य सविता नेहरा ने कहा कि पहली रोहतक फुटबॉल प्रीमियर लीग चैंपियनशिप जीतना बच्चों के समर्पण, उचित मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का फल है। सह निदेशक हिमांशु गुप्ता ने बताया कि रोहतक फुटबॉल प्रीमियर लीग एक शानदार पहल है जो छात्रों में फुटबॉल के प्रति रुचि को बढ़ावा दे रही है। संवाद