फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी से की थी लूटपाट, बॉक्सर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जींद रोड पर चांदी नहर के पास सेना की कबड्डी टीम के राष्ट्रीय खिलाड़ी से लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने चांदी गांव के युवक संदीप उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले में तीसरा आरोपी सोनीपत के निजामपुर गांव का रहने वाला रवि है, जो अभी फरार है।
विज्ञापन

लाखनमाजरा थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि जींद जिले के गांव दौरड़ निवासी सुभाष ने 24 अप्रैल को दी शिकायत में बताया था कि वह सेना में तैनात है और कबड्डी खेलता है। राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए अपने दो साथियों के साथ रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में आया था। सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर बाइक पर वापस जा रहा था। जब जींद रोड पर चांदी नहर के पुल पर पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक आए। उन्होंने बाइक रुकवा ली और जबरन जेब से 10 हजार 500 रुपये निकाल दिए। साथ ही धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बाइक छीनकर लाखनमाजरा की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर जांच की। मामले में चांदी गांव के युवक संदीप उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात में सोनीपत जिले के गांव निजामपुर का रवि भी शामिल है। अब पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। एक आरोपी को संदीप से पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें