फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल परिसर में सेना भर्ती रैली 20 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भर्ती रैली 20 अगस्त से तीन सितंबर 2021 तक राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। इसमें रोहतक, झज्जर, सोनीपत और पानीपत के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल रतनदीप खान ने बताया कि सिपाही सामान्य ड्यूटी (जीडी), सिपाही क्लर्क-स्टोर कीपर तकनीकी (सीएलके-एसकेटी), सिपाही तकनीकी, तकनीकी (एविएशन एक्स ग्रुप), नर्सिंग सहायक और नर्सिंग सहायक (वेटरनरी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर कोरोना की स्थिति सामान्य रही तो यह रैली 20 अगस्त से तीन सितंबर 2021 के दौरान राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित की जाएगी। सिपाही सामान्य ड्यूटी, सिपाही क्लर्क-स्टोर कीपर तकनीकी (सीएलके-एसकेटी), सिपाही तकनीकी पदों के लिए पंजीकरण 4 से 17 अप्रैल तक हुआ था, यह दोबारा नहीं खोला जाएगा। सिपाही तकनीकी, तकनीकी (एविएशन एक्स ग्रुप), नर्सिंग सहायक व नर्सिंग सहायक (वेटरनरी) के पदों के लिए पंजीकरण छह जुलाई से 13 अगस्त 2021 के बीच किया जा सकता है। सभी श्रेणियों के पंजीकृत उम्मीदवारों को सेना भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ई-मेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती पूरी तरह निशुल्क है। कोई भी अभ्यर्थी सेना में भर्ती के लिए किसी व्यक्ति को रिश्वत न दे क्योंकि सेना में भर्ती योग्यता के आधार पर होती है। चयन प्रक्रिया सभी स्तरों पर पूरी तरह पारदर्शी और कंप्यूटरीकृत है। सभी अभ्यर्थी दलालों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें