फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दुकान में घुसे हथियारबंद युवक, व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देते बाइक सवार आरोपी युवक। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। शहर की जनता कॉलोनी में शनिवार की शाम तीन-चार हथियारबंद युवक आभूषण की दुकान में घुस गए। अंदर आने का विरोध करने पर व्यापारी को सिर में पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। व्यापारी का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। आशंका है कि युवक लूटपाट के इरादे से आए थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जनता कॉलोनी निवासी महेन्द्र वर्मा (65) ने दी शिकायत में बताया कि उसने मकान के साथ लक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान कर रखी है। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। दुकान के अंदर एक लड़का आया और आते ही मारपीट करने लगा। थोड़ी देर बाद तीन-चार युवक और आए जो पिस्तौल लिए हुए थे। एक लड़के ने उसके सिर में पिस्टल का बट मारा। उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग आ गए। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। परिजन घायल को पीजीआई ले गए। उधर पुलिस मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद पीजीआई पहुंचकर घायल व्यापारी के बयान पर मामला दर्ज किया।
सीसीटीवी में कैद बाइक सवार
पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक सीसीटीवी फुटेज बरामद की है। इसमें बाइक पर तीन-चार युवक सवार हो कर आए हैं। एक युवक ने सिर पर कपड़ा बांध रखा था। पुलिस फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है। उसके बाद ही पता चल सकेगा युवकों का क्या इरादा था।
विज्ञापन

वर्जन
व्यापारी के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। व्यापारी ने अभी ऐसा कोई खुलासा नहीं किया है जिससे वारदात के कारणों का पता लग सके। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर शमशेर सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें