रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में वीरवार को हथियारबंद युवक घुसे और हाट के नजदीक खेड़ी साध के युवक के ऊपर फायर का प्रयास किया। समय रहते युवक भागकर हॉस्टल परिसर के अंदर घुस गया। वारदात से विवि परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद करके पुलिस को सूचना दी, लेकिन संदिग्ध बुलेट सवार युवक गेट नंबर तीन से बड़ी आसानी से निकल गए। पुलिस को विवि परिसर से एक स्कूटी लावारिस हालत में मिली, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
पीजीआईएमएस थाने के कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि सवा चार बजे के करीब सूचना मिली कि विवि परिसर में हथियारबंद युवक घुसे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खेड़ी साध निवासी विक्रम मिला, जो बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। विक्रम ने बताया कि वह लड़कों के हॉस्टल के नजदीक कैंपस में खड़ा था। तभी बुलेट बाइक पर दो युवक आए। एक युवक ने पिस्तौल निकाला और उसकी तरफ तान दिया। इससे पहले युवक गोली चलाता, वह भागकर हॉस्टल परिसर के अंदर घुस गया। मामले की सूचना विवि के सुरक्षाकर्मियों को दी गई। सुरक्षा प्रभारी बलराज नांदल, खेल निदेशक देवेंद्र ढुल व विवि के दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ में ही इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल व दूसरे छात्र भी आ गए।
....
सुरक्षाकर्मियों की भारी भरकम फौज, फिर भी निकल गए बाइक सवार
विवि के तीन गेट हैं, लेकिन गेट नंबर एक बंद रहता है। गेट नंबर दो व गेट नंबर 3 से छात्रों का आवागमन रहता है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो बुलेट सवार दो युवक आराम से गेट नंबर तीन से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक ने सिर पर कपड़ा बांध रखा है, जबकि पीछे बैठे युवक ने मास्क लगा रखा है। जबकि विवि में 26 पक्के व 200 के करीब कच्चे सुरक्षाकर्मी हैं। 172 ड्यूटी पर तैनात थे। फिर भी युवकों को नहीं पकड़ा जा सकता।
सीआईए व पीजीआईएमएस थाने की पुलिस भी पहुंची
विवि में हथियारबंद युवक घुसने की सूचना पाकर अपराध जांच शाखा प्रथम व पीजीआईएमएस के कार्यकारी थाना प्रभारी एसआई राजकुमार भी पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और पीड़ित छात्र के बयान लिए।
वर्जन
छात्र विक्रम से पूछताछ की, लेकिन उसने खुलकर यह नहीं बताया कि युवकों से उसकी क्या रंजिश है। फिलहाल जान से मारने की धमकी व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- एसआई राजकुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी पीजीआईएमएस
पुलिस को विवि के अंदर छात्र को हथियार दिखाने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस की दो टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।
- उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक
विवि के अंदर पहचान पत्र देखकर विद्यार्थियों को अंदर जाने दिया जाता है। हथियार सहित बाहरी युवक कैसे पहुंचे, इसकी जांच कर रहे हैं। सुरक्षाकर्मियों ने बाहरी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन एक युवक बाइक से नीचे उतर गया, दूसरे तेजी से बाहर भगाकर निकल गया। पुलिस को भी सूचित किया गया था।
बलराज नांदल, सुरक्षा प्रभारी एमडीयू
.........
ए प्लस ग्रेड विवि में 24 हॉस्टल
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ए प्लस ग्रेड विवि है, जो 300 एकड़ में फैला हुआ है। विवि परिसर के अंदर हर रोज हजारों विद्यार्थियों का आवागमन होता है। अंदर ही 24 हॉस्टल हैं, जिसमें गर्ल्स हॉस्टल भी शामिल हैं।
एमडीयू में विश्वविद्यालय हाट के पास छात्र विक्की जिसे मारने के लिए युवक पहुंचे थे उसे सीआईए की टी