फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेएनवी नैचाना में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

Sun, 10 Aug 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल नैचाना में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए वर्तमान में कक्षा 8वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए नवोदय स्कूल समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की जन्म तिथि 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए। वहीं कक्षा 11 वीं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की जन्म तिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी आवश्यक है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को शनिवार के दिन आयोजित की जाएगी। इच्छुक और योग्य छात्र निर्धारित समय सीमा 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें