फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्री नेहरू हॉकी स्पर्धा और राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की स्कूली खेल स्पर्धाएं अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी कड़ी में प्री नेहरू हॉकी जिला स्तरीय स्पर्धा चार व पांच सितंबर को होगी। लड़के व लड़कियों की अंडर-15 व 17 वर्ग की स्पर्धा के साथ 15 से 17 सितंबर तक राज्य स्तरीय स्पर्धा होगी। इसके अलावा राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए भी शिक्षा विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागी चार व पांच अगस्त को राजीव गांधी खेल परिसर में अपने दस्तावेज जमा करा सकता है।
विज्ञापन

जिलास्तरीय स्पर्धा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। इसके बाद रोहतक में ही राज्य स्तरीय प्री नेहरू हॉकी स्पर्धा होगी। इसे लेकर विभाग व्यवस्था बनाने में जुट गया है। साथ ही जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से भी राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए प्रतिभागी चार व पांच सितंबर को राजीव गांधी खेल परिसर में आवेदन जमा करा सकते हैं। लड़के व लड़कियों की अंडर-15 व 17 वर्ग की राज्य स्तरीय स्पर्धा 15 से 17 सितंबर तक होनी हैं। ये स्पर्धाएं विभिन्न जिलों में होंगी।

शिक्षा विभाग की स्कूली खेल स्पर्धाएं जारी हैं। जिला स्तरीय ज्यादातर स्पर्धाएं हो चुकी हैं। प्री नेहरू हॉकी जिला स्तरीय स्पर्धा चार व पांच सितंबर को होगी। इसके बाद राज्य स्तरीय स्पर्धाएं होनी हैं। इनके लिए जिला स्तर पर जीतने वाले प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल हुड्डा, एईओ, खेल, शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें