रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स व एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसमें स्नातकोत्तर (पीजी), एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय, बीपीएड, एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एम्प्लॉयबिलिटी एन्हांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल और डीआईएसएलआई पाठ्यक्रम शामिल हैं।
प्रवेश प्रक्रिया के तहत 100 पाठ्यक्रमों में 4000 सीटें उपलब्ध हैं। पीजी, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय, बीपीएड, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी 28 जून तक विवि वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में विभिन्न पाठ्यक्रमों संचालित हैं। इसमें एमए-एजुकेशन में 30 सीटें, एमएड में 50 सीटें, एमपीएड में 40 सीटें, बीपीएड में 100 सीटें, एमए अंग्रेजी में 60 सीटें, एमए हिंदी में 60 सीटें, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार में 40 सीटें, एमए संस्कृत में 75 सीटें उपलब्ध हैं।
एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में एमबीए में 180 सीटें, एमबीए एग्जीक्यूटिव इवनिंग में 30 सीटें, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय में 120 सीटें, एलएलएम शिफ्ट एक में 45 और एलएलएम शिफ्ट दो में 45 सीटें उपलब्ध हैं। एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल (केवल डेफ के लिए) व डीआईएसएलआई (केवल हियरिंग के लिए) पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।