फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पत्नी से बचाने के लिए सीएम और एसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-2 निवासी एक व्यक्ति ने सीएम और एसपी को पत्र भेजकर पत्नी से जान बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है और संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या तक हो सकती है।
विज्ञापन

बीमा एजेंट संदीप सिंधु का कुछ समय से पत्नी से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पहले भी पत्नी मायके वालों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर चुकी है। हालांकि बाद में समझौता हो गया था। मगर अब फिर से उसकी पत्नी जान लेने पर तुली हुई है। अब पीड़ित सीएम विंडो और पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग के समक्ष शिकायत देकर पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। उधर, अर्बन एस्टेट थाना पुलिस का कहना है कि दंपती के बीच आपसी विवाद चल रहा है। कई बार आपस में मारपीट हो चुकी है। दोनों को कई बार बैठाकर समझाने का प्रयास कराकर समझौता कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें