नरवाना। नाज मंडी से ट्राला चोरी के मामले में थाना शहर नरवाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना स्थित प्रीत नगर निवासी जग्गा उर्फ जोगा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
थाना शहर नरवाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि दबलेन निवासी विकास ने शिकायत दी थी कि उसका 14 टायर का ट्राला नरवाना अनाज मंडी में खड़ा था। अगले दिन सुबह चालक मौके पर पहुंचा तो ट्राला गायब मिला। शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने फिरोजपुर (पंजाब) के जीरा निवासी हरमिंद्र उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी का ट्राला बरामद किया था। पुलिस रिमांड के दौरान जग्गा उर्फ जोगा का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने 16 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया।